प्लास्टिक नहीं मिट्टी की बोतलों का करें इस्तेमाल
हापुड़, मई 18 -- रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूक किया। 15 मई से 7 जून तक चलने वाले इस अभियान में रेलवे ने यात्रियों को अपनी पानी की बोतलों का अधिक से अधिक पुन इस्तेमाल करने और प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना, स्वास्थ्य निरीक्षक हरिपाल मीना और अन्य रेलवे अदिकारियों की टीम ने स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों से संवाद किया। अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया कि एक बार इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की पानी की बोतलें पर्यावरण के लिए कितनी घातक हैं। यह भी पढ़ें- सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण, कुलपति ने दिया 'एक विद्यार्थी, एक पौधा'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.