गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग बुझाई। आग लगने के वक्त फैक्टरी में कर्मचारी नहीं थे।आनंद औद्योगिक क्षेत्र में रश्मि गुलाटी की प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि रात करीब सवा ग्यारह बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो आग भयंकर रूप ले चुकी थी और लपटें तेजी से फैल रही थीं। आग इतनी तेज थी कि आसपास की फैक्टरियों तक फैलने का खतरा बना हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...