गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्लास्टिक के दाने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के साथ ही आपूर्ति बाधित होने से गीडा से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया की यूनिटों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। 90 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला प्लास्टिक दाना 150 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है। इसके साथ ही बोरिंग और जलापूर्ति का पाइप 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। ऐसे में जिन्हें प्लंबर और बोरिंग का काम कराना है, उनका बजट बिगड़ गया है।इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की बोरी बनाने की चार यूनिटों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उद्यमी भोला जायसवाल का कहना है कि वर्तमान में फ्लोर मिलों की तरफ से डिमांड नहीं है। ऐसे में अधिक दिक्कत नहीं है। लेकिन ऐसे ही हालात रहे तो 15 दिन बाद स्थिति खराब हो जाएगी। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.