प्लास्टिक टब में बना दर्पण बना आकर्षण का केंद्र
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर के निकट स्थित पद्मश्री प्रोफेसर एचसी वर्मा के शिक्षा सोपान आश्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, औरैया के कक्षा 10 के 73 विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों ने यहां आकर विज्ञान से जुड़े अनेक प्रयोग किए। विद्यार्थियों को मुख्य रूप से प्रकाशिकी (ऑप्टिक्स) से संबंधित प्रयोग कराए गए। विद्यार्थियों ने लेंस, दर्पण तथा प्रकाश के परावर्तन, अपवर्तन और प्रकीर्णन से जुड़े प्रयोगों को करीब से देखा। सोपान आश्रम में बनाया गया प्लास्टिक टब से निर्मित विशेष दर्पण मॉडल विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां विजय मिश्रा, दीपू, गंगा प्रसाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- औरैया के बच्चों ने सोपान आश्रम देखा, किए प्रयोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.