प्लास्टिक छोड़ो, कपड़े के थैले अपनाओ
आगरा, अप्रैल 17 -- पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक उपयोग घटाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ताजगंज जोन के वार्ड 98 स्थित एमपी पुरा गुम्मट प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की। आईईसी टीम ने बच्चों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताकर कपड़े व जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। चार डस्टबिन प्रणाली के तहत कचरा अलग करने की जानकारी दी गई। 'वेस्ट टू वंडर' गतिविधि से ट्रिपल आर का संदेश दिया गया। कार्यक्रम जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर अंकित कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें अमन, दीपक, देवेश और गोविंद राधे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ग्रामसभा मई से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.