भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का शिविर चल रहा है। शुक्रवार को राम रायपुर दलित बस्ती में पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध भी कराया। दिन की शुरूआत अनुशासित ढंग से योगाभ्यास और ईश्वर की प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात, स्वयंसेवकों ने रायपुर दलित बस्ती में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ सघन साफ-सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर ग्रामीणों के सामने स्वच्छता का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। बस्ती के लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने एक ...