महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लॉक के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा गोशाला में शनिवार को दो गोवंश की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए इसकी जांच की मांग की। गोवंश की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत की वजह प्लास्टिक खाने से होना बताया जा रहा है। इनके पेट से एक झोला सफेद प्लास्टिक निकलने की बात सामने आ रही है।मदनपुरा गोशाला में शनिवार दोपहर में दो गोवंश (बछड़ों) की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और फोर्स पहुंच गई। कार्यकर्ता गोवंश की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कराने की मांग करने लगे। इस बीच झड़प भी हुई...