बेगुसराय, सितम्बर 25 -- बरौनी। सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से बरौनी, सोनपुर, हाजीपुर व नवगछिया स्टेशनों पर प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीन का पांच वर्षों के लिए आवंटन किया गया है। इस आवंटन से रेलवे को 1,02,590 रुपए प्रति वर्ष की आय प्राप्त होगी। सोनपुर मंडल में यह पहली बार आयोजित की गई है। स्वच्छता, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।इस पहल से स्टेशनों पर स्थापित होने वाली पीबीसीएम के माध्यम से यात्रियों द्वारा उपयोग की गई प्लास्टिक पानी की बोतलों का वैज्ञानिक संग्रह व निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरा बिखरने की समस्या में कमी आएगी। साथ ही स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण यानि रिसाइक्लिंग को ...