लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- ईरान - इजराइल युद्ध के बीच अब आम आदमी की जेबों पर भी भार पड़ना शुरू हो गया है। घरों में प्रयोग होने वाली दैनिक वस्तुएं एवं आवश्यक चीजों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लिहाजा सामान्य परिवार के महीने के खर्च में पिछले महीने की अपेक्षा इस महीने हजारों रुपए की बढोत्तरी हो गई है। रोजाना घरों में प्रयोग होने वाली चीजों में रिफाइंड तेल करीब दस रुपए लीटर महंगा हो गया है। 14 लीटर तेल का टीन भी करीब सौ रुपए तक मंहगा हो गया है। साबुन और वाशिंग पाउडर में करीब पांच रुपए किलो की बढोत्तरी हो गई है। पानी पीने वाला डिस्पोजल गिलास का गत्ता दो सौ रुपए से लेकर ढाई सौ रुपए तक मंहगा हो गया है। प्रतिबंध के बाबजूद भी बाजार में खूब बिक रही पन्नी बीस से तीस रुपए किलो तक मंहगी हो गई है। जलाने वाली माचिस के दाम करीब बीस रुपए पेटी मंहगे ...