आगरा, जनवरी 11 -- स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने और शहर को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने वार्ड 59 स्थित फतेहाबाद रोड, पाकटोला आदि में एंटी प्लास्टिक अभियान चलाया। इसके तहत आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने लोगों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। प्लास्टिक के कारण नालियों के जाम होने, जलभराव की समस्या तथा पशुओं को होने वाले नुकसान की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.