प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए, स्वच्छता का दिया संदेश
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- सिराथू, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प कार्य योजना के तहत प्लास्टिक मुक्त समाज विषय पर भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने की। शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के अनिरुद्ध पटेल प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की हिमांशी साहू द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की रागिनी सोनकर तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रागिनी सोनकर प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के आर्यन पाल द्वितीय और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की अन्या केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान शिक्षकों ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाले नुकसान पर चर्चा की।प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, ठोस कचरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.