कानपुर, नवम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को खत्म कर उसे उपयोगी बनाने में आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मदद करेंगे। इसको लेकर संस्थान ने पर्नो रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर 'अद्वयः द प्लास्टिक सर्कुलैरिटी इनोवेशन लांचपैड' की शुरुआत की है। इसमें तकनीक की मदद से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के समाधान को विकसित करने के साथ व्यावसायिक उपयोगी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 10 स्टार्टअप को चयनित किया जाएगा। इन स्टार्टअप को 20 लाख रुपये की वित्तीय मदद के साथ अत्याधुनिक प्रयोगशाला व मेंटर का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिससे वे प्रभावशाली समाधान विकसित कर सकें। आईआईटी में बुधवार को आयोजित लांच कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि इससे सस्टेनेबिलिटी तथा नवाचार-आधारित समाधान होगा। पर्यावरण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.