आगरा, मई 4 -- आगरा में नीम दरवाजा फ्रीगंज रेलवे पुल (कोतवाली) के पास रविवार की शाम एक नवजात कन्या का शव नाले में मिलने से खलबली मच गई। बच्ची का मुंह प्लास्टिक डिब्बे के अंदर था। धड़ बाहर निकल रहा था। यह देख लोगों के होश उड़ गए। सीमा विवाद के चलते डेढ़ घंटे तक शव मौके पर ही रहा। बाद में पाय चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी में एक ई रिक्शा कैद हुआ था। प्लास्टिक के डिब्बे में सिर, धड़ बाहर आशंका है कि शव उसी में बैठे किसी व्यक्ति ने फेंका था। शाम करीब चार बजे नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। बच्ची के नार पर कॉर्ड क्लैंपिंग लगी हुई थी। वह निर्वस्त्र थी। मासूम का मुंह प्लास्टिक के बड़े डिब्बे के अंदर था। धड़ बाहर निकल रहा था। धूप की वजह से खाल जल गई थी। शव नीला पड़ा गया था। एक आंख भी अजीब हो गई थी।ज...