फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी की आरडब्ल्यूए और निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए कचरा प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। सोसाइटी में घरों से निकलने वाले गीले कचरे, विशेषकर सब्जियों के अवशेषों से खाद तैयार की जा रही है। वहीं, प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर पार्क के लिए बेंच और अन्य चीजें बनाने की तैयारी की जा रही है। प्लास्टिक एक बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन आरपीएस सवाना आरडब्ल्यूए ने उस समस्या का निदान निकाला है। सोसाइटी के इस प्रयास से न केवल कचरे का सही उपयोग हो रहा है, बल्कि प्लास्टिक को गोवंश के पेट में जाने, सीवर और नालियों में फंसकर जलभराव जैसी समस्याओं को भी रोका जा रहा है। इसके अलावा इससे हमारी मिट्टी भी दूषित होने से बच रही है। तैयार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.