बिजनौर, अप्रैल 6 -- हीमपुर दीपा। रविवार सुबह चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर रावटी के पास प्लास्टिक के कचरे से भरा कैंटर सामने से आ रही भैंसा बुग्गी को बचाने के प्रयास में पलट गया। प्लास्टिक के कचरे के बोरे से भरा कैंटर रविवार सुबह एमके फाइबर प्लांट हरिद्वार से निर्मल फाइबर प्लांट गजरौला जा रहा था। जैसे ही कैंटर चांदपुर बिजनौर मार्ग स्थित गांव रावटी के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही भैंसा बुग्गी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते कैंटर में भरे सैकड़ों बोरे सड़क पर गिर गए जबकि कैंटर चालक तारिफ निवासी हरिद्वार बच गया। बाद में कैंटर को ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन बुलाकर सीधा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...