फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। मध्य-पूर्व में चल रहे इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब भारत के औद्योगिक क्षेत्रों पर भी दिखाई देने लगा है। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिससे प्लास्टिक दाना (पॉलीमर) महंगा हो गया है। इसकी वजह से बाकीउत्पादोंके महंगा होने के साथ-साथ पानी भी महंगा हो गया है। बिसलरी की 20 लीटर की पानी की बोतल के दाम में पांच रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्लास्टिक दाना महंगा होने का असर अब स्थानीय कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। प्लास्टिक बोतलों के दाम बढ़ने से पानी का कारोबार करने वाले व्यापारी महंगे दाम पर बोतलें खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। इससे उनकी उत्पादन लागत बढ़ गई है और मुनाफा भी घट गया है। कारोबारियों के अनुसार प्लास्टिक दाना महंगा होने से प्लास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.