बांका, जून 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पशुपालकों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय सामने आया है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार, मवेशियों द्वारा प्लास्टिक की पन्नी, बोरी के टुकड़े और मिट्टी खाना उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फास्फोरस, कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक मिनरल्स की कमी के कारण मवेशी इस प्रकार की असामान्य गतिविधियां करने लगते हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बात पशुओं की जान तक जा सकती है। इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि, खुले में चरने वाले मवेशी अक्सर कूड़े-कचरे के ढेर में भोजन की तलाश करते हैं।

मवेशियों की असामान्य गतिविधियां इस दौरान वे खाने के अवशेषों के साथ प्लास्टिक की पन्नियां, बोरी के टुकड़े और अन्य अपशिष्ट पदार्थ निगल लेते हैं। यह प्लास्टिक उनके मुंह से होते ह...