कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर कोडरमा में मिलनेवाले घरेलू सामान की कीमतों को गर्म कर रहा है। आलम यह है कि महंगाई ने चुपचाप घर के बजट पर हमला बोल दिया है। जंग की सर्वाधिक मार प्लास्टिक उत्पादों पर पड़ी है। हार्डवेयर दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि कोडरमा में प्लास्टिक के पानी की एक हजार लीटर वाली टंकी के भाव 15 सौ रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसी तरह दो हजार लीटर पानी की टंकी की कीमतों में करीब तीन हजार रुपये की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। प्लास्टिक के फर्नीचर की कीमतों में इजाफा: घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक फर्नीचर जैसे मेज और कुर्सियां भी महंगी हो चुकी हैं। झुमरीतिलैया के फर्नीचर कारोबारी बीरू यादव उर्फ बीरेंद्र यादव ने बताया कि इनकी कीमतों में करीब 100 से 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.