जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक का झंडा, सजावटी सामान व अन्य सामग्री का इस्तेमाल नहीं करना है। जुगसलाई नगर परिषद की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान ने यह आदेश दिया है क्योंकि, गणतंत्र दिवस सिर्फ राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को निभाने की भी शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि, प्लास्टिक के झंडे व अन्य सामान कचरे के रूप में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे मिट्टी और जल प्रदूषित होते हैं, जो पशु-पक्षियों के लिए भी घातक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.