मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एमएलएस कॉलेज सरिसब-पाही में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम तथा पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका" था। जिसमें छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थि...