पटना, फरवरी 4 -- घर-घर से निकलने वाला सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का उपयोग ग्रामीण सड़कों के निर्माण में हो रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) के तहत डोर-टू-डोर कचरा एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग के सहयोग से प्लास्टिक कचरे का प्रसंस्करण कर राज्य के तीन जिलों में करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जा चुकी हैं। आगे अन्य जिलों में भी इस नवाचार को लागू किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घरों से निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को राज्य में स्थापित कुल 171 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई पर पहुंचाया जा रहा है। इन इकाइयों पर प्लास्टिक का प्रसंस्करण कर वेस्ट को ग्रामीण कार्य विभाग को दिया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग इस वेस्ट को तारकोल के साथ मिलाकर गांवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.