प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार कर अधिक से अधिक पौधारोपण करें रेलकर्मी: सीडब्लूएम
मुंगेर, मई 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अवसर पर मंगलवार को बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (बीटीसी), जमालपुर की ओर से मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के समीप पर्यावरण बचाओ, धरती की पुकार एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के दुष्प्रभाव और पर्यावरण असंतुलन से होने वाले खतरों को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में धरती पर जीवन संकट में पड़ सकता है। नाटक में ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया तथा बिजली और प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग का संदेश दिया गया. यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूकमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.