बुलंदशहर, नवम्बर 25 -- बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मंगलवार को प्लास्टर के लिए पहुंची बुजुर्ग महिला को फटकार लगाने का आरोप लगा है। चित्सौन गांव निवासी 70 वर्षीय शांति ने बताया कि सात दिन पहले वह घर में बाथरूम में गिर गई थीं। इसमे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। वृद्ध महिला जिला अस्पताल आईं तो उनके हाथ में कच्चा प्लास्टर लगा दिया गया। इसके बाद सात दिन होने पर पक्का प्लास्टर लगाने की बात कही गई। मंगलवार को समय पूरा होने पर बुजुर्ग महिला ओपीडी में पहुंची। डॉक्टर ने कहा कि एक्स-रे नहीं हो पाएंगे। अब बुधवार को आना है। वृद्ध महिला ने कहा कि वह बुजुर्ग है और रोज किराया खर्च करने की स्थिति में भी नहीं है। इसलिए आज ही उसका पक्का प्लास्टर लगा दिया जाए। आरोप है कि इस पर डाक्टर भड़क गया और वृद्ध महिला को बुरी तरह फटकार लगा दी। सीएमएस डा. प्रदीप राणा का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.