कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी का निरीक्षण किया। यहां महिला शौचालय की सीवर लाइन चोक होने का दर्द आने वाले मरीजों और स्टाफ ने बयां किया। बिल्डिंग की छत का प्लास्टर उखड़ा देख मैथानी बोले कि यहां तो मरीज दवा लेने, बीमारी ठीक कराने आता है। प्लास्टर गिरा तो वह तो सीधे घर के बजाय ऊपर जाएगा। मैथानी ने मौके से ही जिम्मेदारों से फोन पर बात की और कहा कि चौबीस घंटे के भीतर चोक सीवर लाइन सही कर दें औऱ बिल्डिंग मेंटीनेंस का काम भी शुरू करा दें। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं को परखा और मरीजों से सुविधाओं और दिक्कतों की टोह ली। ओपीडी के निरीक्षण में चार घंटे में 67 मरीजों का पंजीकरण हुआ। विधायक ने मेडिकल स्टाफ की तत्परता की सराहना की। केंद्र की दीवारों, छत का प्लास्टर गिरा हुआ मिला। म...