जौनपुर, जनवरी 31 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मूर्खा ग्राम सभा में शुक्रवार को तीन दिवसीय मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजन मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू के नेतृत्व में किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगी। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रीतु साही रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली और आजमगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में बिहार और जौनपुर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें जौनपुर की टीम ने जीत दर्ज की। दिन का तीसरा मुकाबला गाजियाबाद और सुल्तानपुर क...