झांसी, जनवरी 6 -- हर सुबह पूरे जनपद में अपनी अपनी कंपनी की जैकेट पहने गिग वर्कर घरों के सामने डिलेवरी के लिए पहुंच जाते हैं। काम करने वाले ये युवा अपने वाहनों पर तेजी से घर-घर जाकर सामान की डिलीवरी देते हैं। उनके पास रुकने का वक्त नहीं है। क्योंकि वे जितने फेरे लगायेंगे, उतनी आमदनी होगी। कंपनियों के डिलीवरी बॉय सप्लाइ चेन का आखिरी छोर हैं, जो कंपनियों का सामान ग्राहकों तक समय पर पहुंचा रहे हैं। अनुमान है कि इस समय पूरे झांसी में लगभग एक हजार दो सौ नब्बे युवा इस काम में लगे हुए हैं। इनके बूते ही बड़ी-बड़ी कंपनियों का सामान सुरक्षित तरीके से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। काम में जुटे ये युवा कंपनियों की पॉलिसी मेटर से परेशान हैं। इनकी सुरक्षा और इनकी इनकम दोनों को लेकर बेहतर नियम नहीं हैं। ग्राहक भी कई बार इन्हें परेशान करते हैं। दूर दराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.