बदायूं, फरवरी 26 -- सलारपुर। विकास खंड सालारपुर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सचिवों को ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के गुर सिखाए गए। राज्य प्रशिक्षक अशोक तोमर ने योजना निर्माण के पांच चरणों और जन-भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। प्रशिक्षक अदिति रस्तोगी ने सतत विकास लक्ष्यों के जरिए मॉडल ग्राम पंचायत बनाने और प्रशिक्षक अंजली सागर ने पंचायत सहायकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। आभार शिव कुमार सिंह ने जताया। प्रशिक्षण में प्रधान गिरीश पाल, अरुण कुमार,पंचायत सहायक नीरज ,अजय कुमार, अदिति रस्तोगी, अनिकेत पटेल, अस्मित राठौर, विशाल प्रजापति , विपिन कुमार, ब्रजेश कुमार,अरविंद कु...