बदायूं, मई 4 -- प्लाट विवाद को लेकर मारपीट के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बुनियाद भरने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद लाठी-डंडे, फावड़ा व ईंटों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गुजर का है। यहां के रहने वाले रक्षपाल पुत्र सेवाराम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पैतृक जमीन के बराबर में तेजपाल पुत्र भीकम का प्लाट स्थित है। आरोप है कि 29 अप्रैल को तेजपाल ने दबंगई के बल पर दोनों प्लाटों में बुनियाद खोदने की कोशिश की और 1 मई को राजमिस्त्री बुलाकर पूरे प्लाट में बुनियाद भर ली। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा जानकारी होने पर रक्षपाल मौके पर पहुंचे और विरोध किया, जिस पर तेजपाल, उसके बेटे उर्वेश, गोविन्द व कुलदीप ने उन्हें और उनके भाई फूल सिंह को पकड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.