प्लाट विवाद को लेकर युवक ने डीजल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
कानपुर, जून 20 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव में एक प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की। कोतवाली शिवली क्षेत्र के भेवान गांव निवासी दुर्गेश अवस्थी का पुत्र निहाल अवस्थी का गाटा सं०-23 स्थित प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के नरेंद्र कुमार शनिवार की शाम विवादित जमीन को अपनी जमीन बताकर निर्माण कार्य करवाकर लेंटर डलवा रहा था, जिसकी जानकारी होने पर निहाल अवस्थी मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन पर कराए जा रहे निर्माण कार्य बंद करने को कहा। जब काम बंद नहीं हुआ तो परेशान होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.