कन्नौज, जून 5 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के रानी अंबतीबाई नगर मोहल्ले में रास्ते की चौड़ाई कम करने पर नागरिकों ने शुक्रवार एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होने प्लाट विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। रानी अंबतीबाई नगर मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मी, रूचि, सुषमा सहित कई नागरिक एकजुट होकर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उन सभी ने करीब 08 बर्ष पूर्व रामसरन पुत्र सुन्दरलाल ने बैनामा के जरिए प्लाट की खरीद की थी। उस समय 15 फुट रास्ता व नाली का निर्माण कराया था। रास्ता जर्जर होने के कारण जब उनकी मांग पर नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण को दोबारा कराया जा रहा है, तो वह सड़क निर्माण रूकवा रहे हैं। व...