औरैया, मार्च 22 -- बेला। थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में रविवार दोपहर एक खाली प्लाट में खड़ी घास-फूस में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...