लखनऊ, मई 6 -- निगोहां। संवाददाता निगोहां में कुछ लोग एक प्लाट पर पड़ी मिट्टी उठा ले गए। जमीन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों ने जमीन मालिक को शिकायत वापस लेने के लिए कॉल कर धमकी दी। इसी बीच शिकायत पर सुनवाई न किए जाने का मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद निगोहां पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।रायबरेली के इचौली में रहने वाले राजेन्द्र कुमार ने निगोहां में जमीन खरीदी है। इस पर मिट्टी डलवा रहे थे आरोप है कि शनिवार को श्यामसिंह निवासी शेरपुरलवल चोरी से मिट्टी उठवा ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। निगोहां पुलिस ने जांच शुरू की तो श्याम सिंह के साथी निगोहां निवासी विकास सिंह ने पीड़ित के मोबाइल फोन पर कॉल कर जाति सूचक गालियां देने के साथ शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.