लखनऊ, अप्रैल 23 -- मोहनलालगंज। प्लाट बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने 9.51 लाख रुपये ठग लिए। रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील बुलाते रहे लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। मार्टिन पुरवा निवासी अजीत सागर को जून 2025 में प्रापर्टी डीलर वीरेन्द्र तिवारी व शिव प्रताप निवासी पटेल नगर हरिहरपुर ने मोहनलालगंज के गौरा में एक प्लाट दिखाया। 9.51 लाख रुपये ले लिए। प्रॉपर्टी डीलरों ने 20 जून को रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील बुलाया। वहां अजीत सागर दिन भर प्रॉपर्टी डीलरों का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए। कई बार सम्पर्क किया लेकिन रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- इकरारनामे की जमीन दूसरे को बेची, विरोध करने पर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.