सहारनपुर, जून 5 -- छुटमलपुर। गुरुवार को कस्बा निवासी शबनम एवं रिजवान ने हलवाना रोड निवासी निसार अहमद पर गोल्डन सिटी में प्लाट बेचने के नाम पर 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शबनम के अनुसार निसार ने उसे गोल्डन सिटी में 95 वर्ग गज का प्लाट दिखाकर 3 लाख 50 हजार रुपए ले लिए थे। इसकी रसीद भी उसके पास मौजूद है। जबकि रिजवान ने बताया कि उसे 163 वर्ग गज का प्लाट दिखाया गया था इसके बदले उसने 9 लाख 50 हजार का भुगतान निसार को कर दिया है। परंतु जब बैनामा करने के लिए कहा गया तो उसे बताया गया कि यह प्लाट अनुसूचित जाति के नाम पर है। यह भी पढ़ें- प्लाट बेचने के नाम पर 13 लाख धोखाधड़ी का आरोप इसकी अनुमति लेने के बाद में बैनामा किया जाएगा। परंतु बार-बार कहने के बावजूद भी वह लगातार उन्हें टरकाते रहे हैं तथा उनकी न तो धनराशि वापस कर रहे ...