प्लाट पर कब्जे के विवाद में दम्पत्ति को पीटा, धमकाया
कानपुर, मई 15 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में प्लाट पर कब्जे को लेकर आरोपितों ने दंपति के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित दम्पत्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विजय नगर निवासी सरोज वर्मा के अनुसार उनके और पति धनेन्द्र वर्मा के नाम पर ख्योरा कटरी में एक प्लाट है। आरोप है कि परमियापुरवा निवासी कमलेश, रामबाबू, रश्मि और कुछ अज्ञात लोग उनके प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को वह अपने पति के साथ प्लाट पहुंची तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपित भाग निकले। साथ ही प्लाट में निर्माण करवाने पर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.