प्लाट पर कब्जे के विवाद में आठ लोगों पर मुकदमा
बदायूं, जून 14 -- प्लाट पर अवैध कब्जे के प्रयास, दीवार और लिंटर क्षतिग्रस्त करने, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की पैमाइश रिपोर्ट भी जांच का हिस्सा बनाई गई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय फकीर मोहल्ले का है। यहां रहने वाली सिमरन साहू पुत्री राजू साहू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी मां स्वर्गीय प्रभा देवी का खरीदा हुआ एक प्लाट (खंडहर) है। आरोप है कि पड़ोसी नत्थू मौर्य पुत्र रहीस उर्फ भूपाल ने उनके प्लाट की दीवार गिराकर मकान का पूरा लिंटर भी ध्वस्त कर दिया। जानकारी होने पर सिमरन साहू अपनी बहनों शिवानी साहू और आकांक्षा साहू के साथ मौके पर पहुंचीं और विरोध जताया। आरोप है कि नत्थू मौर्य, संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.