कानपुर, जनवरी 5 -- चकेरी। अहिरवां में एक युवक ने आरोप लगाया है कि दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लाट पर कब्जा कर लिया। जब वह निर्माण कराने गए तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पांच लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। सनिगवां के भाभा नगर निवासी सत्येन्द्र कुमार यादव के अनुसार कुछ साल पहले उन्होंने अहिरवां में 75 गज का एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर वे निर्माण कराने की सोच रहे थे। कुछ दिनों पहले वह अपने प्लॉट पर गये तो वहां पर आरोपित हरिपाल सिंह समेत उसके साथी मिले। पीड़ित ने आरोपितों से विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर असलहा दिखाकर उन्हें जान की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपित हरिपाल सिंह पर पहले भी धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.