प्लाट देखने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज
देहरादून, जून 7 -- देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के मेहूंवाला में एक प्लॉट देखने गए युवक को बंधक बनाकर मारपीट की गई। दून एन्क्लेव निवासी रितेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि वह बीते दो जून को मेहूंवाला-तुंतोवाला मार्ग पर एक प्लॉट देखने गए थे। जब प्लॉट मालिक उदय सिंह उन्हें जमीन दिखा रहे थे तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और प्लॉट पर अपना हक जताने लगे। वे लोग कागजात दिखाने के बहाने रितेश को मेहूंवाला के पूर्व प्रधान इरशाद अली के कार्यालय ले गए। आरोप है कि कार्यालय में पहले से मौजूद 10-12 लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और धमकी दी कि अगर वह यहां से नहीं गया तो उसे यहीं मारकर गाड़ देंगे। जब रितेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने टेबल का शीशा उठाकर उसके सिर पर दे मारा और जमकर मारपीट की। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.