लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ,संवाददाता। प्लाट दिलाने का झांसा देकर सैन्यकर्मी की पत्नी से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौरव अवस्थी मोहनलालगंज के ग्राम दैहर का रहने वाला है। पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल तीन आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।मूल रूप से उन्नाव निवासी सैन्यकर्मी विजय कुमार सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने 9 जनवरी 2025 को जाली दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि आरोपियों ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 73 लाख ऐंठे और रजिस्ट्री कर दी। फर्जीवाड़ा सामने आने पर पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 13 लाख रुपये ही दिए थे। यह भी पढ़ें- व्यवसायिक प्लॉट विक्रय करने की एवज में दलित से 27 लाख रुपए हड़पने का आरोप शेष रकम वापस मांगने पर ...