प्लाट खरीदने के लिए मांगी मन्नत, नोटों से बनी 2.70 लाख की कांवड़ लेकर निकला युवक
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Kanwar Yatra: आपने कांवड़ तो बहुत देखे होंगे लेकिन यूपी के सहारनपुर में एक युवक जिस तरह की कांवड़ लेकर आया, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जिस राह से कांवड़ अपनी कांवड़ लेकर निकल रहा था, वहीं आते-जाते लोग रुक उस कांवड़ की तरफ टकटकी लगाने के लिए रुक जा रहे थे। जगाधरी निवासी दो शिवभक्तों ने दो लाख 70 हजार रुपये की दो कांवड़ को तैयार किया था। दोनों कांवड़ में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों को लगाया गया था। बारिश से भगीने के लिए पूरी कांवड़ को पॉलिथिन से ढका गया था। ये कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शिवभक्त जगदीश ने बताया कि उसने प्लॉट मिलने के लिए मन्नत मांगी थी। उसने बताया कि एक कांवड़ में दो लाख रुपये के नोटों को सजाया गया था। मन्नत पूरी होने पर कांवड़ में लगाए गए रुपयों से प्लॉट खरीदने की बात कही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.