मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- प्लाट का सौदा करके पाकबड़ा क्षेत्र निवासी व्यक्ति से उसके रिश्ते के भांजे ने 6.60 लाख रुपये ले लिए। प्लाट पर उसे कब्जा भी दे दिया, लेकिन बैनामा नहीं किया। अब आरोपी ने बैनामा करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर पर दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी निवासी जरीफ ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव में स्थित 110 गज का एक प्लाट 20 मार्च 2019 को अपने रिश्ते के भांजे इरफान आलम से 6 लाख 60 हजार रुपये में खरीदा था। बैनामा के लिए कहने पर आरोपी इरफान आलम ने उनसे कहा कि आप प्लाट पर अपना कब्जा कर लो। उसके कहने पर जरीफ ने बिना बैनामा कराए प्लाट की बाउंड्रीवाल करा दी और उसमें मिट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.