लखनऊ, जून 17 -- पेय पदार्थ की निर्माण कंपनी ने प्लाट के नाम पर 14.09 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्लाट का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने के बाद आरोपी ने दूसरे व्यक्ति को बेचकर एडवांस दी रकम हड़प ली। कंपनी के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने गोमतीनगर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

धोखाधड़ी की शिकायत पारा के अवंती विहार निवासी सौरभ शर्मा एल्डिको ग्रींस स्थित लखनऊ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। सौरभ ने बताया कि उन्नाव के मौजा तौरा स्थित चार प्लाट को बेचने के लिए 5 जुलाई 2025 को विमल कुमार रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के समय कंपनी की ओर से 14.09 लाख रुपये एडवांस दिया था। शेष रकम रजिस्ट्री के दौरान देनी थी। अनुसूचित जा...