मैनपुरी, जून 20 -- केलनपुर रोड नगला नया दीवानी स्थित प्लाट पर गए पीड़ित के साथ नामजदों ने मारपीट कर दी। धमकी दी कि दुबारा प्लाट की ओर आया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कब्जा करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी हरविलास पुत्र छेदालाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका एक प्लाट केलनपुर रोड नगला नगला दीवानी पर स्थित है। जहां 17 जून की शाम करीब पांच बजे वह प्लाट पर गया था। यह भी पढ़ें- प्लाट की तरफ दुबार आया तो जान से मार दिया जाएगा तभी रामवीर पुत्र मैकूलाल निवासी मुड़ई थाना बेवर, छोटू पुत्र महेशचंद्र, दीनदयाल, यादराम निवासीगण केलनपुर रोड नगला नया एकराय होकर उसके पास आए और गाली गलौज करने लगे।विरोध कर...