प्लाट की ईंटें एकत्रित कर रहे मां, बेटों को पीटा
फिरोजाबाद, मई 13 -- थाना पचोखरा के गांव देवखेड़ा में प्लाट की ईंटें एकत्रित कर रहे मां, बेटों को हमलावरों ने घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। पुष्पा कुमारी पत्नी ज्ञानेन्द्र उपाध्याय निवासी शिवपुरी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसका पति व सास विजय लक्ष्मी को सूचना मिली कि देवखेड़ा स्थित प्लाट की दीवार तोड़ दी गई है। वे दोनों गांव गए तो दीवार टूटी पड़ी थी। जब बिखरी पड़ी ईंटों को एकत्रित करने लगे तभी प्रेमकुमारी पत्नी विश्वनाथ, तिलम्मा पुत्र विसूना,मनीश पुत्र विश्वनाथ लाठी, सरिया ले आये और पति व सास पर हमलाकर दिया। जिसमें उसका पति गंभीर घायल हो गया। विवाद की सूचना पर उसका देवर रविन्द्र उपाध्याय मौके पर पहुंचा तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.