हापुड़, मार्च 22 -- धौलाना थाना क्षेत्र के गांव धौलाना निवासी एक अधिवक्ता को जिला बुलंदशहर के गांव खुशहालगढ़ निवासी एक युवक ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी के पिता से एक प्लाट का बैनामा कराया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव धौलाना निवासी ब्रजेश राघव अधिवक्ता है। उन्होंने थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि उन्होंने 17 फरवरी 2026 को अपने पैतृक गांव खुशहालगढ़ में अपने ही परिवार के दीवान सिंह से एक प्लाट का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कराया था। इस बैनामे में दीवान सिंह का बेटा स्वयं गवाह था। उन्होंने प्लाट का बैनामा होने से पहले ही समस्त धनराशि दीवान सिंह और उनके परिवार को दे दी थी। लेकिन दीवान सिंह का छोटा बेटा जितेन्द्र उर्फ छोटा प्लाट के बैनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.