लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सरोजनीनगर इलाके में प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाजों ने उन्नाव के व्यवसायी पवन कुमार यादव से 30 लाख रुपये ठग लिए। तय समय पर प्लाट न मिलने के कारण व्यवसायी ने विरोध किया तो जालसाजों ने असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन नामजद समेत कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल की तहरीर पर दर्ज हुआ है। पवन कुमार को प्लाट खरीदना था। एक साल पूर्व उनकी मुलाकात अमौसी निवासी सौरभ से हुई। सौरभ ने 800 वर्ग फीट का प्लाट दिखाया। विक्रय अनुबंध नायब तहसीलदार सरोजनीनगर के यहां 28 फरवरी को हुआ था। पवन ने 30.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पीड़ित का आरोप है कि 29 अगस्त 2025 को वह अनुंबध कराने के लिए सरोजनीनगर तहसील पहुंचे। वहां सौरभ और अन्य ने अनुबंध से इनकार कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.