लखनऊ, मई 31 -- ईएमआई पर प्लाट देने का झांसा देकर जीआईडी हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर्स ने महिला से पौने पांच लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर अलीगंज पुलिस ने कंपनी निदेशक व सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गोमतीनगर के विरामखंड-5 निवासी देवंती शाह ने बताया कि वर्ष 2021 में प्लाट खरीदने के लिए अलीगंज सेक्टर-के सूरज मार्केट स्थित रियल एस्टेट कंपनी जीआईडी हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रालि से संपर्क किया। वहां उनकी मुलाकात कंपनी के निदेशक शिवेंद्र प्रताप सिंह से हुई। उन्हें बताया गया कि कंपनी की रैथा रोड पर आवासीय साइट चल रही है। जिसमें कम कीमत पर जमीन देने का दावा किया गया। लुभावनी स्कीम के झांसे में फंसी देवंती ने 600 वर्गफुट का एक प्लाट बुक कराया। इसके बाद पीड़िता ने किस्तों में 4.68 लाख रुपये जमा किए। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2021 में गंगोत्...