लखनऊ, अप्रैल 13 -- मोहनलालगंज के गौरा में प्लाटिंग साइड में पांच हरे आम के पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरा में एक कंपनी प्लाटिंग कर रही है। उसमें आम के पांच पेड़ थे। जिसे रविवार को काटकर उसकी लकड़ी उठा ले गए। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो वहां सिर्फ आम की पत्तियां पड़ी मिलीं। लोगों ने बताया किसी अवस्थी ठेकेदार ने पेड़ काटा है, जिसके बाद पुलिस ने अवस्थी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.