प्लाटिंग की भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, एक घायल
आजमगढ़, अप्रैल 19 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव पुलिस चौकी के पास प्लाटिंग की भूमि को लेकर दो पक्षों में रविवार की सुबह विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जम कर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष के एक युवक ने असलहा लहराया। असलहा लहराने और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के प्रधान ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। मुबारकपुर के सठियांव पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दो व्यक्तियों ने सात बीघा भूमि प्लाटिंग के लिए खरीदी है। उक्त भूमि की घेराबंदी कराने के लिए रविवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव, चार जख्मी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इस बीच हाथा-पाई के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष के एक युवक हाथ में असलहा लहराने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.