मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव स्थित प्लाई फैक्ट्री में मंगलवार को काम के दौरान महिला कर्मी रोलर में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला पंचरुखी निवासी मनोज मांझी की पत्नी ममिता देवी (24) थी।घटना के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर मौके से भाग निकले। वहीं, फैक्ट्री संचालक व प्रखंड उपप्रमुख पति शशि कुमार कुशवाहा उर्फ खलीफा फैक्ट्री में तला जड़ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने मामले की जांच की। घटना के बाबत मजदूरों ने पुलिस को बताया कि महिला प्लाई बनाने वाली मशीन से पत्ता निकाल रही थी। इस दौरान उसके बाल और साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह बुरी तरह से जख्...